जानिए आखिर क्यों कर रहे हैं अमेरिकी किसान गाय के पेट में सुराख

जानिए आखिर क्यों कर रहे हैं अमेरिकी किसान गाय के पेट में सुराख


http://www.gaybhains.com/

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपके साथ एक ऐसी बात शेयर करने जा रहा हूँ, जिसके बारे में आपने पहले कभी नही सुना होगा। आजकल के आधुनिक युग में वैज्ञानिक नए नए आविष्कार कर रहे हैं। ऐसा ही एक आविष्कार अमेरिका में किया गया हैं। आपने इस पोस्ट का टाइटल पढ़ा तो आपके मन में ये जानने की तीव्र इच्छा हो रही होगी के आखिर अमेरिका के किसान अपनी गाय के पेट में सुराख क्यों करवा रहे हैं। इसका क्या कारण हो सकता हैं।

यह भी पढ़े :-  गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाये 

आजकल आपको पता ही होगा के सभी लोग ऑर्गेनिक खेती या जैविक खेती को ज्यादा से बढ़ावा दे रहे हैं। क्योंकि यही एक रास्ता हैं जिससे कि हम अपनी खेती को लंबे समय तक चला सकते हैं। वरना आप लोग ज्यादा पेस्टिसाइड्स और कीटनाशकों के इस्तेमाल का नतीजा देख ही रहे है।

http://www.gaybhains.com/

इसी क्रम में अमेरिका जैसे कई विकसित देशों में भी ऑर्गेनिक फार्मिंग को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसमे में की खेती के साथ साथ पशुपालन पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है।
अमेरिका में काफी रिसर्च होती रहती है तो एक ऐसी ही रिसर्च सामने आई है जिसमे हमें देखने को मिला है के एक गाय के पेट में सुराख किया गया है। आखिर ये सुराख क्यों किया जाता है आइए इसके बारे में जानते है।
गाय के पेट में दिखने वाला ये सुराख आपको काफी अजीबो गरीब लग रहा होगा पर अगर वैज्ञानिकों की माने तो ये सुराख गायों की उम्र बढ़ाने में कारगर साबित हुआ हैं।
http://www.gaybhains.com/

सुराख़ करने का ये कारण है 

दरअसल वैज्ञानिकों के लिए गाय के शरीर की अंदरूनी जांच करना बेहद मुश्किल होता था । ऐसे में उन्होंने गाय के पेट मे एक सुराख कर दिया। यह सुराख सीधे गाय के पेट से जुड़ा रहता है ओर इसे ऊपर से एक रबड़ की रिंग से बंद कर दिया जाता है। यह सुराख सर्जरी के माध्यम से किया जाता है और इस सर्जरी के एक महीने में ही गाय पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाती है।
http://www.gaybhains.com/

गाय को चारा खिलाने के बाद वैज्ञानिक इस सुराख में हाथ डालकर ये पता लगा सकते है के गाय के पेट मे खाने की स्थिति क्या है। कौनसा चारा गाय के लिए सही है और सही ढंग से पचा पाती है। अगर गाय बीमार हो जाती है तो इन्हें दवाई वगेरह भी इस माध्यम से सीधे ही उनके पेट में दी जा सकती है। ऐसी गायों को अंग्रेजी में Fistula cows बोला जाता है।
http://www.gaybhains.com/

इस प्रयोग में आश्चर्यजनक बात ये है कि ये प्रयोग गाय की लिए काफी कारगर साबित हो रहा है। इसके कारण गाय की स्थिति पहले से बेहतर हो जाती है और उत्पादन में भी काफी लाभ मिलता है।
यह प्रक्रिया अमेरिका में काफी समय से चली आ रही है। लेकिन कुछ लोग इसकी आलोचना करते है। उनका कहना है के इसके कारण गाय असहज महसूस करती है। सर्जरी के दौरान गाय की मौत होने का भी खतरा बना रहता हैं। पर इन सबके बावजूद अमेरिका में किसान इसको बढ़ चढ़कर अपना रहे है और काफी लाभ भी कमा रहे है।

यह भी पढ़े :-    पशु को खरीदते समय उसकी उम्र कैसे पता करें

आप लोगो की इस बारे में क्या राय है। अपने सुझाव नीचे कमेंट में दीजिये।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »