Showing posts with label Technology. Show all posts
Showing posts with label Technology. Show all posts

प्राइवेट इंफॉर्मेशन सेफ रखने वाले बेस्ट ऐप्स | Private information safe rakhne wale best apps

प्राइवेट इंफॉर्मेशन सेफ रखने वाले बेस्ट ऐप्स | Private information safe rakhne wale best apps

कोई भी सिस्टम 100 फ़ीसदी सिक्योर नहीं होता है पर इन खास टूल्स से आप अपना प्राइवेट कंटेंट सेफ रख सकते हैं।
आप क्रॉस प्लेटफार्म मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर प्राइवेसी का विश्वास कर सकते हैं। इसके लिए ऑटोमेटिक इंक्रिप्शन काम आता है। यह तय करता है कि डाटा सिर्फ आप और प्राप्त करने वाला ही एक्सेस करें। WhatsApp एंप्लाइज भी उसे नहीं देख सकते। पर ऐसा नहीं है कि मोबाइल इको सिस्टम पर यही एकमात्र सुरक्षित ऐप है। जानते हैं अन्य सिक्योरिटी सेंट्रीक एप्स के बारे में -

प्राइवेट इंफॉर्मेशन सेफ रखने वाले बेस्ट ऐप्स | Private information safe rakhne wale best apps



Facetime


यह आईओएस डिवाइसज में बिल्ट इन है। एप्पल का फेस टाइम बेस्ट वीडियो कॉल ऑफर करता है। इंक्रिप्शन के अलावा यह यूजर एक्सपीरियंस में सुधार के लिए कई फीचर देता है। सिक्योरिटी के लिए ऑन डिवाइस इंटेलिजेंस और डिफरेंशियल प्राइवेसी जैसी टेक्निक्स ऑफर करता है। इससे Apple भी आपके डेटा को आपके डिवाइस से लिंक नहीं कर पाता है।

Threema
यह एक इंक्रिप्टेड इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। यह आईओएस , एंड्रॉयड और Windows फोन पर बखूबी काम करता है।
इसमें ग्रुप और कांटेक्ट यूजर्स के डिवाइसेज पर मैनेजर किए जाते हैं और डिलीवर होने के तुरंत बाद मैसेज डिलीट हो जाते हैं। इसे काम में लेने के लिए किसी फ़ोन नंबर या ईमेल ID की जरूरत नहीं होती है।

Signal Private Messenger
सिग्नल आपको इंस्टेंट कम्युनिकेशन की सुविधा देता है। यह ग्रुप्स का निर्माण करता है ताकि आप दोस्तों के साथ एक बार में रियल टाइम में चैट कर सके। आप पूरी प्राइवेसी के साथ सारा मीडिया और अटैचमेंट शेयर कर सकते हैं। अलग-अलग रंगों के साथ इसका डिजाइन काफी फ्रेश है। यह बहुत शानदार नजर आता है। यह दो सिग्नल यूजर्स के बीच में सुरक्षित VOIP कॉल करने की सुविधा देता है। यह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है

Silence-Beta
यह एक SMS और MMS एप्लीकेशन है जो दोस्तों के साथ संवाद करने के दौरान प्राइवेसी सुरक्षित रखती है। इसके लिए किसी सर्वर या इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं है। मैसेज लोकल इंक्रिप्टेड है। अन्य सायलेंस यूजर्स तक मैसेज ट्रांजिक्ट में इंक्रिप्टेड है। यह ऐप फ्री ओपन सोर्स है कोड कि एडिटिंग से सिक्योरिटी वेरीफाई कर सकते हैं।


Peerio
यह सुरक्षित तरीके से टीम के साथ कोलैबोरेशन करने की सुविधा देता है। इससे आप एंड टू एंड इंक्रिप्टेड वर्क प्लेस के साथ प्रोडक्टिविटी, मैसेजिंग, शेयरिंग व फ़ाइल  स्टोरेज कर सकते हैं। आपके द्वारा अपलोड या सेंड कंटेंट आप या आपके द्वारा चुने गए प्राप्तकर्ता ही पढ़ सकते हैं।

Slack(Beta)
यह एक प्रभावी टीम मैसेजिंग ऐप है। जो एक ही जगह पर आपके सारे कम्युनिकेशन को ले आता है। यह काफी एंटरप्राइज और प्रोडक्टिविटी प्रोडक्ट्स के साथ इंटीग्रेट होता है। यह ट्रांजिक्ट और डिवाइस में डाटा इंक्रिप्शन सुनिश्चित करता है।

Wickr Me - Private Messenger
यह इंक्रिप्टेड चैट एप्प तुरंत अपने दोस्तों से व्यक्तिगत रूप से या ग्रुप में कनेक्ट होने की सुविधा देता है। इससे आप वॉइस कॉलिंग, वॉइस मेमो और फाइल्स इमेज और वीडियो की सुरक्षित शेयरिंग कर सकते हैं। यह ऐप दावा करता है कि यह आपकी बातचीत या पर्सनल डाटा को एक्सेस नहीं करता है।

इस प्रकार हमने प्राइवेट इंफॉर्मेशन सेफ रखने वाले बेस्ट ऐप्स | Private information safe rakhne wale best apps के बारे में जाना। इनकी मदद से हम कुछ हद तक अपने प्राइवेट इंफॉर्मेशन या डाटा को सेफ रख सकते हैं।


Hello Social Network App क्या हैं ? Hello Social Network App कैसे use करते हैं ?

Hello Social Network App क्या हैं ? Hello Social Network App कैसे use करते हैं ?

Hello Social Network App एक नए प्रकार का social network app हैं। जिसमें हम अपने जैसे एक समान intereste रखने वाले लोगों से जुड़ सकते हैं। यह इस app की सबसे बड़ी खासियत हैं। यह app भारत में तब launch किया गया हैं जब कि facebook जो कि दुनिया की सबसे बड़ी social networking site हैं जो फिलहाल data leak मामले में घिरी हुई हैं। यह भी कहा जा रहा हैं के यह app whatsapp को भी टक्कर दे सकता हैं। इस app का निर्माण orkut के निर्माता Buyukkokten ने किया हैं। जो कि अब hello network के San Francisco के CEO हैं। 


Hello Social Network App क्या हैं ? Hello Social Network App कैसे use करते हैं ? 



इस पोस्ट में मै आपको बताऊँगा के इस app को कैसे use करते हैं। मैने खुद की दिनों तक इस app को use किया हैं। मैं इस app के बारे में जितना जान पाया हूँ। वो सब आपको मै इस पोस्ट में बताऊँगा। 
इस app को आप Google Play Store और Apple Store से डाउनलोड कर सकते हैं। यह Android और i OS दोनों प्लेटफार्म पर वर्क करता हैं। 


Hello Social Network App कैसे use करें



इस app का interface  काफी यूजर फ़्रेंडली हैं। इसे use करने में आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। लेकिन फिर भी कुछ चीजों के बारे में जान लेना आवश्यक हैं। 

App के स्टार्ट होने पर सबसे पहले हमें जो स्क्रीन दिखाई देती हैं। वो इसका मुख्य news feed हैं। जिसमे हमारे फ्रेंड्स और Globaly लोगो के द्वारा जो पोज़त डाली जाती हैं वो हमें दिखाई देती हैं। App के स्टार्टिंग में ये हमसे केटेगरी सेलेक्ट करने के लिए कहता हैं। इन कैटेगरी में Actor, American football fan, Animal Lover, Architect, Artist, Bachelor, Baseball fan, Basketball Fan, Burner, Car Buff, Cat Owner, Cheerleader, Chef, Dancer, Dj, Dog Owner, Engineer, Filmmaker, Fisherman आदि काफी टाइप की कैटेगरी हैं। जो आप अपने intereste के अनुसार choose कर सकते हैं। फिर आपको यह उसी category के लोगों के साथ जोड़ देगा।


इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार अपनी खुद की भी कम्युनिटी crate कर सकते हैं और किसी अन्य की community के भी मेंबर बन सकते हैं।

इस app में पोस्ट को जोट बोला जाता हैं। इसमें चैट भी कर सकते हैं। अपने फ्रेंड्स और कम्युनिटी के मेंबर के साथ।

अगर आप इस app को यूज़ करना चाहते हैं तो आप इसे यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं -
https://hello.com/en/index.html

आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी अपने सुझाव नीचे comment box में जरूर देवें। 

स्मार्ट वॉच है बड़ी काम की चीज

स्मार्ट वॉच है बड़ी काम की चीज

 स्मार्ट वॉच को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। स्मार्ट वॉच सिर्फ समय देखने के काम नहीं आती है। इससे आप अपनी नींद की क्वालिटी सुधार सकते हैं और माइक्रो गोल्स का निर्माण भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्मार्ट वॉच के कुछ खास उपयोगों के बारे में -

अब द एप्पल वॉच 3 एक सीरियस फिटनेस टूल बन चुका हैं। इसमें built in optical heart rate, GPS waterproofing, cardio gym equipment के साथ auto-sync, लगातार heart rate tracking जैसे features हैं। यह एक ओवर रोल हैल्थ और फिटनेस एप्स का suit बन चुकी हैं। अगर आप अपनी जनरल फिटनेस को बूस्ट करने के लिए एक स्मार्ट वॉच तलाश रहे हैं तो आपके लिए मार्केट में कई विकल्प मौजूद है। कुछ खास ट्रिक से स्मार्ट वॉच को पैसिव फिटनेस ट्रैकर में तब्दील कर सकते हैं।

स्मार्ट वॉच है बड़ी काम की चीज


 अपनी नींद में सुधार करें


एप्पल वॉच में खुद का स्लीप ट्रैकिंग फंक्शन नहीं है। ऐसे में third party sleep tracking apps जैसे auto sleep, sleep++ or pillow चुन सकते हैं। यह नींद के पैटर्न को मॉनिटर करते हैं, ट्रेंड्स बताते हैं और लाइफस्टाइल में बदलाव करने में मदद करते हैं। एप्पल वॉच एडवांस्ड स्लिप ट्रैकर्स जैसे Bad it के साथ बेहतर तरीके से काम करती है। इसमें गद्दे के नीचे सेंसर लगा होता है जो स्लिप क्वालिटी के बारे में बताता है।

हार्ट की सुनें

एप्पल वॉच की हार्ट रेट स्किल्स में नई जनरेशन के साथ सुधार हुआ है। अब Apple हेल्थ ऐप में फिटनेस के लिए उपयोगी सुझाव मिलते हैं। वॉच रेस्टिंग, वॉकिंग, वर्कआउट और रिकवरी हार्ट रेट्स दर्शाता है। हेल्थ ऐप में गहराई से विश्लेषण करके ट्रेंडस पता कर सकते हैं। रेस्टिंग हार्ट रेट और हार्ट रेट वेरी एबिलिटी(HRV) पर गौर कर सकते हैं।

माइक्रो गोल्स तैयार करें

चीजों में बदलाव लाने के लिए जरूरी है कि माइक्रो टारगेट तैयार किए जाएं। जब आप निश्चित टारगेट  प्राप्त कर लेते हैं तो Apple वॉच अपने अवार्ड से आपकी मदद करती है।

कैलोरी अकाउंट को काम में लें

स्मार्ट वॉच को बिल्कुल सही मानने के बजाय गाइड के तौर पर काम में लेना चाहिए। इन नंबर से आप देख सकते हैं कि आप की एक्टिविटी से आपकी कितनी एनर्जी बर्न हो रही है।

लोड शेयर करें

जब हमारे दोस्त हमारे साथ  दौड़ते हैं तो हम तेजी से दौड़ते हैं। अब एक्टिविटी ऐप के शेयरिंग सेक्शन में फेलो एप्पल वॉच यूजर्स को जोड़ना आसान है। एक बार ऐसा करने के बाद आप तुलना कर सकते हैं कि आप दिन भर में अपने दोस्तों के मुकाबले कितना कर रहे है। इसमें आप Apple रिंग्स को गाइड की तरह काम में ले सकते हैं।


खड़े होने में मदद ले सकते हैं

लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने से मूड नेगेटिव हो सकता है। आपको वर्क प्लेस पर काम के दौरान थोड़ा टहलना चाहिए। इस काम में एप्पल की वॉच सपोर्ट करती है और ब्लू स्टैंड रिंग इसे आसान बनाती है। स्टैंड रिंग बंद करने के लिए खड़ा होना पड़ता है और दिन में 12 अलग-अलग घंटों के दौरान कम से कम 1 मिनट के लिए चारों ओर घूमना पड़ता है।

इस प्रकार हमने देखा कि स्मार्ट वॉच हमारी हेल्थ और फिटनेस का ध्यान रखने के लिए वर्तमान में कितनी कारगर साबित हो रही है। आप कौन सी स्मार्टवॉच यूज़ करते हैं यह हमें कमेंट में जरूर बताएं।