पशु को खरीदते समय उसकी उम्र कैसे पता करें
अगर हम कोई पशु खरीदने जा रहे हैं तो हम पशु की सही उम्र का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं।इस पोस्ट में आगे इसी के बारे में बताया गया हैं। पशु को खरीदते समय उसकी उम्र कैसे पता करें।
वैसे तो पशु की उम्र का अंदाजा लगाने के लिए काफी चीजो को देखा जाता है। पर अगर हमें पशु की उम्र का बिल्कुल सटीक अंदाज लगाना हैं तो इसके लिए हम पशु के दांत और सींग देखते हैं। इसमें भी हम ज्यादा महत्व पशु के दांतों को देते हैं। क्योंकि पशु के सींग तो कई बार किसी बाहरी चोट लगने के कारण या किसी अन्य पशु से लड़ाई होने के कारण उसके सींग का बाहरी खोल उतर जाता है। जिस कारण उसकी उम्र का सही आंकलन करना मुश्किल हो जाता हैं।
इस कारण हम पशु के दांतों को ज्यादा महत्व देते हैं उसकी उम्र का आंकलन करते समय। तो आइए जानते हैं के पशुओं के दांतों से उसकी उम्र का पता कैसे लगाएं।
यह भी पढ़े :- अच्छे दुधारू पशु की पहचान कैसे करें
जो लोग दूध का व्यवसाय करते हैं उनके लिए कम उम्र के पशु खरीदना काफी फायदेमंद होता हैं। पशु की उम्र का पता उनके दांतों की संख्या और बनावट से आसानी से लगाया जा सकता हैं। किसी भी पशु के कच्चे और पक्के अथवा स्थाई और अस्थाई दाँत होते हैं। कच्चे अथवा अस्थाई दाँत पशु के जन्म के समय ही जाते हैं। जबकि पक्के अथवा स्थाई दाँत पशु के कच्चे दाँत टूटने पर आते हैं।
सबसे पहले पशु के आगे के दो दाँत टूटते हैं तथा फिर और दाँत टूटते हैं। कच्चे दाँत टूटने के बाद जो पक्के दाँत आते हैं वो काफी लंबे चौड़े और बड़े होते हैं और एक साथ दो दाँत आते हैं।
इन्ही पक्के दाँतो से हम पशु की उम्र का पता लगा सकते हैं।
पक्के दाँत की संख्या गाय की उम्र भैंस की उम्र
दो दाँत 2 से 2.5 वर्ष 2.5 से 3 वर्ष
चार दाँत 3 वर्ष 3.5 वर्ष
छः दाँत 4 वर्ष 4.5 वर्ष
आठ दाँत 4.5 वर्ष 5 से 5.5 वर्ष
इस प्रकार से हम गाय और भैंस की उम्र का पता आसानी से लगा सकते हैं तथा अपने लिए सही उम्र की भैंस खरीद सकते हैं। लगभग 4-5 वर्ष की उम्र की भैंस लेना काफी फायदेमंद होता हैं जिससे कि हमे अगले कई सालों तक दूध के लिए और पशु खरीदने की जरूरत ना पड़े।
आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी। अपने सुझाव निचे देवें।