गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाये


गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाये 

आजकल दूध का व्यवसाय काफी फल फूल रहा हैं। जिसके कारण लोग गाय भैंसों से अधिक से अधिक दूध के लिए कई तरीकों का उपयोग करते हैं। जिसमे से कुछ तरीके गलत होते हैं और कुछ सही। गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाये। 
अब मैं आपको बताता हूँ के कौनसा तरीका गलत हैं और कौनसा सही हैं। 
आजकल हर कोई चाहता है के उसकी गाय या भैंस से अधिक से अधिक उत्पादन हो ताकि वो ज्यादा से ज्यादा मुनाफा ले सके। इसी क्रम में वो कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे कि उसका मुनाफा होने के बजाय घाटा हो जाता हैं।

खतरनाक इंजेक्शन का उपयोग
Gay bhains ka doodh kese badhaye
आजकल इंजेक्शन लगाकर दूध निकलना तो जैसे हर घर मे आम बात सी हो गई हैं। पर हम इससे होने वाले नुकसान से बेखबर होते हैं। 
जो इंजेक्शन लगाया जाता हैं उससे गाय भैंस की दूध ग्रन्थियां काफी प्रभावित होती हैं। जिससे उन्हें आगे चलकर काफी साइड इफ़ेक्ट होते हैं। इसके ज्यादा उपयोग से गाय भैंस को इसकी आदत लग जाती हैं जिससे कि हम रोज ही इंजेक्शन लगाकर दूध निकालने लग जाते हैं। फिर आगे चलकर उस पशु मे काफी रोग उत्पन्न हो जाते हैं। 
अतः आपसे से कर बद्ध निवेदन हैं कि आप इससे परहेज करें।
हरा चारा के उत्पादन के लिए अधिक कीटनाशकों का इस्तेमाल करना
हम दूसरी सबसे बड़ी ये गलती करते हैं कि पशुओं के लिए हरे चारे के उत्पादन के लिए ज्यादा कीटनाशकों का उपयोग करते हैं जो कि पशुओं के साथ साथ हमें भी काफी नुकसान पहुंचाता हैं। जिसके कारण आज हम विभिन्न रोगों से घिरे रहते हैं। इससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से पीड़ित हैं।
पशुओं का प्राकतिक रूप से दूध बढ़ाने के लिए ये उपाय करें
अगर हम पशुओं का दूध बढ़ाने के लिए कुछ प्राकृतिक तरीके अपनाए तो वो काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
इनमे से कुछ तरीके इस प्रकार है
गाय भैंस का दूध बढ़ाने के रामबाण उपाय। ये उपाय काफी सरल और सहज है। जिन्हें हम आराम से कर सकते हैं। इसके नतीजे भी आपको जल्दी मिलने लग जायेंगे। 
इसके लिए हमें कुछ आवश्यक चीजें चाहिए जो कि इस प्रकार हैं 
1. गेंहूँ का दलिया - 250 ग्राम
2. मैथी              - 50 ग्राम
3. गुड़               - 100 ग्राम
4. जीरा।           - 25 ग्राम
5. अजवायन      - 25 ग्राम
6. कच्चा नारियल - 1

यह भी पढ़े :-  अच्छे दुधारू पशु की पहचान कैसे करें

उपयोग कैसे करें
1. सबसे पहले गुड़ का घोल तैयार कर लें। फिर उसमें मैथी ओर गेंहूँ का दलिया डाल कर पका लें। फिर उसमें नारियल पीसकर डाल दे। फिर इसके ठंडा होने पर इसे खिलाये।
2. इसका उपयोग दो महीने तक करे तथा ये सिर्फ सुबह सुबह ही खाली पेट खिलाएं।
3. किसी पशु के ब्याने के बाद यदि उसे तीन दिन तक 25-25 ग्राम जीरा व अजवायन खिलाये तो इसके काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं।
4. यदि गाय का बच्चा तीन महीने का हो जाये और तब यदि गाय का दूध कम हो जाये तो उसे प्रतिदिन 30 ग्राम जवस औषधि खिलाएं। आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

5. शाम के समय पशु को चारा खिलाकर ओर पानी पिलाने के बाद उसे 200 से 300 ग्राम सरसों का तेल और 250 ग्राम गेंहूँ का आटा लेकर दोनों को आपस में मिलाकर खिलाएं।
ध्यान रहें इसके बाद पशु को पानी ना पिलाये नहीं तो पशु को खांसी भी हो सकती हैं। इसका प्रयोग 7-8 दिनों तक करना हैं फिर यह बंद कर दे।

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया के आप अपनी भैंस या गाय का दूध कैसे बढ़ा सकते है। आपको ये पोस्ट कैसी लगी निचे कमेंट में अपने सुझाव अवशय दें। 

Share this

Related Posts

First