घर पर ही जाने गाय या भैंस ग्याभिन (ठहरी) है या नहीं

घर पर ही जाने गाय या भैंस ग्याभिन (ठहरी) है या नहीं

नमस्कार दोस्तों, आज मैं आपको बताऊंगा के आप घर पर ही कैसे पता लगा सकते हो के आपका पशु ग्याभिन या ठहरा है या नहीं। वैसे तो हम सामान्य लक्षणों के द्वारा भी इसका पता लगा सकते हैं। आगे हम इन सामान्य लक्षणों के बारे में भी बात करेंगे। पर ये सामान्य लक्षण हमेशा सही हो ये जरूरी नही होता। कई बार जब पशु 3 महीने का, 5 महीने का या 8 महीने का हो जाता है और दोबारा हीट में आ जाता है तब हमें पता चलता है के हमारा पशु नहीं ठहरा है।

घर पर ही जाने गाय या भैंस ग्याभिन (ठहरी) है या नहीं


इस पोस्ट में मैं आपको ऐसे दो तरीको के बारे में बताऊंगा जिससे हम घर पर ही बिना डॉक्टर और बिना किसी खर्चे के आराम से पता लगा सकते है के हमारा पशु ठहरा है या नहीं।
अब हम कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में बात करते है जो कि पशु में दिखाई देते है और जिसके द्वारा हम पता लगा सकते  है के पशु ठहरा है या नहीं।
पशु के हीट में आने से कुछ दिन पहले वो डोके करता है। यहां डोके का मतलब है कि जब पशु पावस्ता है उस टाइम उसके जैसे थन होते है वैसे थन पशु रखता है। डोके की अवधि 2 से 5 दिन की होती है। फिर पशु हीट में आता है।
जब पशु हीट में होता है तब हम उसको किसी सांड से या वीर्य का टीका लगवाकर ग्याभिन करवा सकते है।
ग्याभिन करवाने के बाद दूसरे या तीसरे दिन तक  पशु की योनि से दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता है।
इसके बाद पशु फिर डोके देता है और इन डोको की अवधि भी 5 से 7 दिन तक होती है।
फिर इसके 20 से 25 दिन बाद पशु हीट में नहीं आता है और ये इस बात की ओर इशारा करता है के आपका पशु ग्याभिन हैं।
ये तो हुई कुछ सामान्य लक्षणों की बात जिसके द्वारा हम जान सकते है कि हमारा पशु ठहरा है या नहीं।
अब मैं आपको उन दो तरीको के बारे में बताता हूँ जिससे आप घर ही जान सकते हो कि आपका पशु ग्याभिन है या नहीं।

पहला तरीका :- जब आपका पशु कम से कम 3 महीने का ग्याभिन हो जाये तब ये तरीका अच्छे से काम करता है। जब आप सुबह सुबह पशु को चारा वगैरह डालने के लिए जाते हो तो तब वह पेशाब करता है तो उसके पेशाब को किसी बड़े बर्तन में इकठ्ठा कर ले। इसमें ध्यान रखने वाली ये बात है के पशु का पेशाब सीधे ही उस बर्तन में इकठ्ठा होना चाहिए। ना की जब पशु नीचे पेशाब कर दे और आप फिर उसे किसी बर्तन में डाले। तब ये तरीका अच्छे से काम नहीं करेगा।
इसके बाद आपको उस पेशाब किये हुए बर्तन में 4-5 बूंद सरसों के तेल की डालनी है।
अब आपको देखना है कि यदि सरसों के तेल की बूंद बिखर जाती है तो आपका पशु ग्याभिन नहीं है।
यदि सरसों के तेल की बूंदे एक जगह इकठ्ठी हो जाती है तो आपको समझ लेना चाहिए के आपका पशु ग्याभिन है।
ये तो हुआ पहला तरीका अब हम दूसरे तरीके के बारे में बात करते है। यदि आपके लिए पहला तरीका काम नही करता है तो आप  ये दूसरा तरीका अपना सकते हैं।

दूसरा तरीका :- जब आपका पशु लगभग 3 महीने का ग्याभिन हो जाता है तो आपको सुबह सुबह अपने पशु के पेट को नापना है। ये नाप आप किसी फीते या रस्सी से भी ले सकते हो। नाप लेते समय हमें ध्यान रखना है की पशु खाली पेट होना चाहिए। नाप लेते समय हमें रस्सी या फीते को पशु के पेट के बिल्कुल बीच में रखकर नाप लेना है।
अगर हम किसी फीते से नाप ले रहे है तो हमे देख लेना है के पशु के पेट का नाप कितना है और फिर इसे कहीं लिख लेना चाहिए ताकि बाद में जरूरत पड़े तो हम देख सके।
अगर हम किसी रस्सी से नाप ले रहे है तो हमे उस रस्सी को जितना नाप आये उतना काट कर रख लेना चाहिए या रस्सी में कोई गाँठ लगा ले।

यह भी पढ़े  :-  जानिए आखिर क्यों कर रहे हैं अमेरिकी किसान गाय के पेट में सुराख

फिर नाप लेने के लगभग एक महीने के बाद हमे फिर से वैसे ही नाप लेना है। अगर इस बार नाप पहले की अपेक्षा कुछ बड़ा आये तो निश्चित रूप से मान लेना चाहिए के आपका पशु ग्याभिन हैं।

आपको ये पोस्ट घर पर ही जाने गाय या भैंस ग्याभिन (ठहरी) है या नहीं  कैसी  लगी हमे नीचे कमेंट में बताइएगा।
आप नीचे दिए गए लाइक बटन को दबाकर हमारा फेसबुक पेज भी लाइक कर सकते है ताकि हमारी पोस्ट निरंतर आप तक पहुंचती रहे।

आपके सब के सहयोग से इस वेबसाइट को निरंतर काफी लोग विजिट करने लगे है। आप भी ऐसी जानकारियों के लिए हमारी वेबसाइट निरंतर विजिट करते रहे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »